by on | 2026-09-27 13:21:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3068
सैन डिएगो | बेबाक24 न्यूज़
अमेरिका में पेटेंट विवाद के एक मामले में एपल को बड़ा झटका लगा है। सैन डिएगो की अमेरिकी जूरी ने आईफोन और एपल वॉच में इस्तेमाल होने वाली हैप्टिक तकनीक को लेकर टैक्शन के पेटेंट के उल्लंघन का दोषी ठहराते हुए कंपनी को 5.7 अरब रुपये से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया है।
जूरी के अनुसार, एपल के टैप्टिक इंजन ने टैक्शन के 2 पेटेंट का उल्लंघन किया। यह तकनीक उपकरण में टैप करने पर कंपन के जरिए उपयोगकर्ता को प्रतिक्रिया महसूस कराती है।
एपल ने जूरी के फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि उसका टैप्टिक इंजन टैक्शन की तकनीक से मौलिक रूप से अलग है। एपल ने यह भी कहा कि टैक्शन की अपनी तकनीक का इस्तेमाल उसके उत्पादों में नहीं किया गया है।
वहीं, टैक्शन के वकील लांस यांग ने फैसले पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे कंपनी के पेटेंट अधिकारों की पुष्टि हुई है।
टैक्शन ने 2021 में एपल के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। कंपनी ने आरोपों को खारिज करते हुए संबंधित पेटेंट को अमान्य बताया था। अमेरिकी कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट ने पिछले साल इस मामले को दोबारा शुरू किया था।
यह फैसला एपल और टैक्शन के बीच लंबे समय से चल रहे पेटेंट विवाद में अहम पड़ाव है। हालांकि जूरी ने 5.7 अरब रुपये से अधिक का भुगतान तय किया है, एपल की प्रस्तावित अपील के बाद मामले में आगे कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'