by admin@bebak24.com on | 2026-09-28 14:20:04
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3064
शिमला | बेबाक24 न्यूज़
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से करीब 3500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने केंद्र से राहत और मुआवजे की मांग की है। नुकसान का जमीनी आकलन करने के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम 28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी।
गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडू के नेतृत्व में टीम सोमवार को कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पहुंचेगी। इसमें जल शक्ति, ग्रामीण विकास, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर के अधिकारी भी शामिल हैं।
राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 366 लोगों की मौत हुई है और 614 लोग घायल हुए हैं। 4 लोग अभी लापता हैं। आपदा में 579 मवेशियों की भी मौत हुई है।
बारिश से 43 पक्के और 101 कच्चे मकान पूरी तरह नष्ट हुए हैं, जबकि 161 पक्के और 365 कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। शिमला में सबसे ज्यादा 23 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद चंबा में 22, कांगड़ा में 19, मंडी और लाहौल-स्पीति में 18-18 तथा सिरमौर में 16 लोगों की मौत हुई है।
प्रदेश के 12 जिलों में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन 3412.80 करोड़ रुपये किया गया है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा सड़क और पुलों का है, जिन्हें करीब 2531.84 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। करीब 6215 किलोमीटर सड़कें प्रभावित हुई हैं।
जल शक्ति विभाग से जुड़ी 4784 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं और इस क्षेत्र में करीब 385 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है।
केंद्रीय टीम 28 सितंबर को चंबा और कांगड़ा, 29 सितंबर को कांगड़ा और कुल्लू, 30 सितंबर को कुल्लू तथा 1 अक्तूबर को शिमला और सोलन का दौरा करेगी। टीम चंबा के भटियात-चुवाड़ी, कांगड़ा के बोह, कुल्लू-मंडी के सैंज और बंजार के अलावा शिमला, कसौली और परवाणू में भी नुकसान का जायजा लेगी।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, राज्य सरकार ने करीब 3500 करोड़ रुपये के नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को भेजकर मुआवजे की मांग की है।
हिमाचल में इस मानसून जानमाल और बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान हुआ है। अब केंद्रीय टीम के जमीनी आकलन के आधार पर केंद्र से मिलने वाली राहत और मुआवजे की स्थिति आगे स्पष्ट होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'