by on | 2026-09-25 21:13:20
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3103
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। ट्यूबवेल पर पानी चलाने गए किसान की बाइक उड़ाने वाले शातिर चोरों के मंसूबों पर करीमुद्दीनपुर पुलिस ने पानी फेर दिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए पुलिस ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अंडरपास से दो वांछित आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
क्या था पूरा मामला?
बाबूलाल का पुरा गांव के रहने वाले रितेश यादव बीते 22 सितंबर को अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से ट्यूबवेल चालू करने गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने नजर बचाकर उनकी बाइक पार कर दी। पीड़ित ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फर्राटा भरते हुए नौ दो ग्यारह हो गए। रितेश की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।
मुखबिर के जाल में उलझे आरोपी
उपनिरीक्षक कृपाशंकर मिश्रा अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक चोरी के आरोपी किसी बड़ी वारदात या माल ठिकाने लगाने की नीयत से गांधी नगर गांव के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अंडरपास के करीब मौजूद हैं। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को घेरकर दबोच लिया।
बलिया के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलीप राजभर (22) (निवासी नागपुर, थाना रसड़ा, बलिया) और बलवंत राजभर (20) (निवासी मिर्जापुर, थाना रसड़ा, बलिया) के रूप में हुई है।
बरामदगी का ब्योरा:
पुलिस की कड़ी कानूनी कार्रवाई
दोनों आरोपी करीमुद्दीनपुर थाने में दर्ज मु0अ0सं0 254/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) में वांछित थे। वहीं, दिलीप राजभर के पास से अवैध असलहा मिलने पर उसके खिलाफ मु0अ0सं0 255/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'