ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

मौसम विभाग की चेतावनी, बलिया में 25-26 सितंबर को मंडराएगा खतरा! आंधी और कड़कती बिजली का 'येलो अलर्ट' जारी

by on | 2026-09-25 21:23:31

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3086


मौसम विभाग की चेतावनी, बलिया में 25-26 सितंबर को मंडराएगा खतरा! आंधी और कड़कती बिजली का 'येलो अलर्ट' जारी

​बलिया (बेबाक 24)। सावधान बलिया वालों! अगर आप 25 या 26 सितंबर को बिना किसी खास काम के घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो रुक जाइए। मौसम विभाग लखनऊ ने जिले के लिए बड़ा रेड-फ्लैग यानी 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अगले दो दिनों तक तेज आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और कड़कती आकाशीय बिजली आपका गणित बिगाड़ सकती है।

​प्रशासन भी अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है। जिला प्रशासन ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि मौसम का मिजाज बिगड़ते ही अपने-अपने घरों या सुरक्षित स्थानों में दुबक जाएं।

​बेबाक 24 की खास सलाह: बिजली कड़के तो इन गलतियों से बचें

​पेड़ों और खंभों से दूरी: जब आसमान से मौत बनकर बिजली कड़क रही हो, तो किसी पेड़ या लोहे के खंभे के नीचे खड़े होने की नादानी बिल्कुल न करें।


​खुले में घूमना बंद: ऐसे मौसम में खुले मैदान या छत पर टहलना भारी पड़ सकता है।


​स्मार्ट बनिए, ऐप डाउनलोड कीजिए: प्रशासन ने बिजली से अलर्ट रहने के लिए ‘दामिनी ऐप’ और मौसम के पल-पल के मिजाज के लिए ‘सचेत ऐप’ इस्तेमाल करने की अपील की है।


​मुसीबत में हों तो तुरंत मिलाएं ये नंबर:

अगर आंधी-तूफान के बीच कोई अनहोनी या आपातकालीन स्थिति बनती है, तो बिना वक्त गंवाए इन नंबरों पर संपर्क करें:

​जिला आपदा कंट्रोल रूम: 9454417979


​टोल फ्री नंबर: 1077


​पुलिस आपातकालीन सेवा: 112


​मौसम का कहर किसी को बताकर नहीं आता, इसलिए लापरवाही छोड़िए, सतर्क रहिए और सुरक्षित रहिए। बेबाक 24 आपसे अपील करता है—सुरक्षा ही बचाव है!



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment