by admin@bebak24.com on | 2026-09-06 21:29:34
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3068
चेन्नई | बेबाक24 न्यूज़
दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहले दिन साउथ जोन के खिलाफ मजबूत शुरुआत की। कप्तान ईशान किशन के शानदार शतक और अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से ईस्ट जोन ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 385 रन बना लिए। ईशान 111 और कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर नाबाद हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे ईस्ट जोन को अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। चामा मिलिंद ने वैभव को 44 रन पर आउट कर यह साझेदारी तोड़ी।
इसके बाद ईश्वरन ने 72 रन की पारी खेली, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। सुदीप कुमार 6 रन ही बना सके।
ईशान किशन ने शिखर मोहन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 94 रन की साझेदारी हुई। शिखर ने 85 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद ईशान और कुमार कुशाग्र ने साउथ जोन के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 144 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। ईशान ने 135 गेंदों पर 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 111 रन पूरे किए, जबकि कुशाग्र 75 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों के साथ 63 रन बनाकर नाबाद हैं।
मुकाबले के दौरान ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच भी तनातनी देखने को मिली। 11वें ओवर के दौरान दोनों के बीच बातचीत ने तीखी बहस का रूप ले लिया। स्थिति बिगड़ती देख अंपायर ने हस्तक्षेप कर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।
पहले दिन ईस्ट जोन की ओर से ईशान के शतक के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन, शिखर मोहन और कुमार कुशाग्र ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। साउथ जोन के लिए चामा मिलिंद ने 2 विकेट लिए, जबकि त्रिपुराना विजय को 1 सफलता मिली।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'