by on | 2026-09-24 17:52:58
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3068
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान का सुरक्षा तंत्र एक बार फिर सवालों के घेरे में है। परिसर में छात्रों की मेहनत और जरूरत की साइकिलों पर हाथ साफ करने वाले एक गिरोह का लंका पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ताला काटने के लिए किसी बड़े कटर की नहीं, महज एक कैंची की जरूरत पड़ती थी—और सेकेंडों में छात्रों की गाढ़ी कमाई से खरीदी गई साइकिल गायब!
पुलिस ने घेराबंदी कर 12 चोरी की साइकिलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
BHU कैंपस में पिछले काफी समय से साइकिल चोरी का सिलसिला जारी था। छात्र लगातार प्रॉक्टोरियल बोर्ड के चक्कर काट रहे थे, अर्जियां लगा रहे थे और लंका थाने में NCR दर्ज हो रही थी। सवाल उठना लाजमी है कि जिस कैंपस की सुरक्षा पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च होते हैं, वहां बेखौफ होकर चोर कैंची से ताले काट रहे थे और किसी को भनक तक नहीं लगी?
अगर CCTV और मुखबिर की सूचना पर ही पुलिस को चलना था, तो प्रॉक्टोरियल बोर्ड की गश्त आखिर किस काम की?
ACP भेलूपुर गौरव कुमार के मुताबिक, 23 सितंबर की रात मुखबिर की पक्की सूचना पर लंका पुलिस ने अकेला बाबा मंदिर वाले रास्ते के पास घेराबंदी की। मौके से तीन युवकों को दबोचा गया, जिनकी पहचान सूरज कन्नौजिया (20), शिवम कुमार (20) और सोहम रंगीले मिश्रा (19) के रूप में हुई। तीनों वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे कैंपस में खड़ी साइकिलों के लॉक कैंची से काटते थे, आराम से बाहर निकालते थे और राहगीरों को औने-पौने दामों में बेच देते थे। गिरफ्तार सूरज कन्नौजिया का तो पुराना आपराधिक इतिहास भी है—2023 में भी लंका और फूलपुर थाने में उस पर चोरी के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। यानी बेखौफ अपराधी बेझिझक कैंपस में टहल रहे थे।
इस पूरी कार्रवाई से ठीक सात दिन पहले कैंपस सुरक्षा के दावों की पोल तब खुली थी, जब अंग्रेजी परास्नातक की छात्रा सायरा दत्ता की साइकिल चोरी हुई। छात्रा को पुलिस या सिक्योरिटी से उम्मीद लगाने के बजाय खुद मोर्चा संभालना पड़ा। साइकिल में GPS लगा था—छात्रा ने अपनी सहेली के साथ स्कूटी दौड़ाई, लोकेशन ट्रैक की और रोहनिया बाजार की एक बस्ती से खुद अपनी साइकिल बरामद कर ली। चोर भाग खड़े हुए, लेकिन यह घटना व्यवस्था के मुंह पर करारा तमाचा थी।
फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में BNS की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। देखना यह है कि इस कार्रवाई के बाद कैंपस का सुरक्षा ढांचा सुधरता है या फिर यह महज एक औपचारिकता बनकर रह जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'