by on | 2026-09-24 16:35:47
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3105
सोनभद्र। एनसीएल (NCL) सिंगरौली के सीएसआर (CSR) फंड से सोनभद्र जिले में विकास कार्यों को तेज रफ्तार मिलने जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए कुल 426.83 लाख रुपये (लगभग 4.27 करोड़ रुपये) की राशि मंजूर की गई है।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीएल सिंगरौली और संबंधित विभागों के बीच एमओयू (MoU) हस्तांतरित किए गए। डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सीएसआर से संचालित सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
इन प्रमुख मदों में खर्च होंगे 4.27 करोड़ रुपये:
ओपन जिम का निर्माण (₹96.82 लाख): बढ़ौली चौराहे के पास आम जनता के स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम बनाया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्बुलेंस (₹66 लाख): जिले के दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के लिए दो एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।
सीसी रोड का निर्माण (₹193.97 लाख):
चतरा ब्लॉक में सेहुआं हनुमान मंदिर से अंबेडकर हरिजन बस्ती तक (₹98.25 लाख)।
करमा ब्लॉक में खुटहनियां बरबसपुर रोड से दूबे बगीचा तक (₹95.72 लाख)।
।
कस्तूरबा विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण (₹70.04 लाख): कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के भवनों की मरम्मत और बुनियादी ढाँचे में सुधार कार्य कराए जाएंगे।
'उद्यमी मित्र' संभालेंगे समन्वय का जिम्मा
परियोजनाओं में आ रही डीपीआर (DPR) या प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने के लिए डीएम चर्चित गौड़ ने 'उद्यमी मित्र' के जरिए एनसीएल से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि विकास कार्य धरातल पर समयबद्ध तरीके से उतर सकें।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, उपायुक्त उद्योग, बीएसए, डिप्टी सीएमओ, एनसीएल सिंगरौली के महाप्रबंधक राजीव रंजन, सीएसआर हेड राजाराम यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'