ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

गांधी जयंती पर चलेगा स्वच्छता अभियान, होंगी प्रतियोगिताएं

by on | 2026-09-24 16:09:37

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3129


गांधी जयंती पर चलेगा स्वच्छता अभियान, होंगी प्रतियोगिताएं


जिलाधिकारी ने की अफसरों व गणमान्य नागरिकों संग बैठक

मिर्जापुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापार संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

​जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जयंती मनाना महज औपचारिकता नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने निर्देश दिए कि:

स्वच्छता अभियान: 2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, कार्यालयों एवं नगर निकायों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।


माल्यार्पण व प्रार्थना: सभी कार्यालयों में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन होगा।


प्रदर्शनी व प्रतियोगिताएं: घंटाघर में खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही, विद्यालयों में गांधी जी के जीवन पर आधारित निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।


शहीदों का सम्मान: नगर पालिका परिषद द्वारा शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की तैयारियां की जाएंगी।


​बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की। इस दौरान राम उदय यादव सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।  



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment