ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

बनारस साइबर सेल का बड़ा प्रहार: 'भाग्यलक्ष्मी' ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

by on | 2026-07-14 18:29:34

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3085


बनारस साइबर सेल का बड़ा प्रहार: 'भाग्यलक्ष्मी' ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस के 'Cy-Vazra (साइबर वज्र)' अभियान के तहत बनारस साइबर क्राइम सेल ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस काले साम्राज्य पर धावा बोलते हुए गिरोह के 8 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, ₹68,275 नकद और सट्टेबाजी से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

​यह बड़ी कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त (अपराध) नीतू कादयान के नेतृत्व और अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम टीम ने सटीक रणनीति के तहत अंजाम दी।

​'भाग्यलक्ष्मी' के जाल में फंसाते थे लोग, तकनीक से करते थे हेरफेर

​पुलिस उपायुक्त (अपराध) नीतू कादयान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी 'भाग्यलक्ष्मी' नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और वेबसाइट के जरिए इस अवैध धंधे को संचालित कर रहे थे। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया लिंक्स के जरिए लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए फुसलाते थे।

​डिजिटल पेमेंट के जरिए पैसे जमा कराने के बाद, आरोपी वेबसाइट के नतीजों में तकनीकी हेरफेर कर देते थे, जिससे दांव लगाने वाले लोग अपनी रकम हार जाते थे और गिरोह को मोटा अवैध मुनाफा होता था।

​कैंट और दशाश्वमेध क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी

​पकड़े गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  1. पवन अग्रहरी (31 वर्ष) – सदर बाजार, थाना कैंट, वाराणसी।
  2. अंशुमान चन्द्र (30 वर्ष) – सदर बाजार, थाना कैंट, वाराणसी।
  3. दीपक कुमार गुप्ता (30 वर्ष) – सदर बाजार, थाना कैंट, वाराणसी।
  4. शिव कुमार साहनी (50 वर्ष) – निराला बेरी घाट, थाना दशाश्वमेध, वाराणसी।
  5. मो. खुर्शीद (35 वर्ष) – सदर बाजार, थाना कैंट, वाराणसी।
  6. ललित मोहन उर्फ सोनू (30 वर्ष) – सदर बाजार, थाना कैंट, वाराणसी।
  7. विकास कुमार गुप्ता उर्फ विक्की (28 वर्ष) – सदर बाजार, थाना कैंट, वाराणसी।
  8. सुनील कुमार (53 वर्ष) – मलदहिया, थाना कैंट, वाराणसी।

​बरामदगी और दर्ज मुकदमे

​पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टेबाजी का पूरा हिसाब-किताब बरामद किया है:

  • नकदी: ₹68,275 नगद
  • उपकरण: 11 एंड्रॉइड मोबाइल फोन
  • डिजिटल साक्ष्य: व्हाट्सएप चैट, संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन और भुगतान विवरण।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment