by on | 2026-07-14 06:53:01
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3001
मीरजापुर । जिगना थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोले-भोले लोगों को जमीन की खुदाई में प्राचीन काल का असली सोना मिलने का झांसा देकर नकली पीली धातु बेचता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली सोने की 16 गुल्लियां, ₹1.37 लाख की नकदी और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम को यह सफलता गाजीपुर निवासी एक पीड़ित की तहरीर पर मिली। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उक्त गिरोह ने उसे खुदाई का असली सोना बताकर लाखों रुपये ऐंठ लिए और बदले में नकली गुल्लियां थमा दीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिगना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जाल बिछाया और तीन आरोपियों—रामरक्षा बिन्द उर्फ छोटू, विद्यासागर बिन्द और प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को दबोच लिया।
एसपी का बयान: "यह एक शातिर हाईटेक गैंग है जो कम दाम में सोना देने का लालच देकर ठगी करता था। मुख्य आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है कि इन्होंने प्रदेश के और किन जिलों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।"
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'