by on | 2026-07-14 06:30:16
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3064
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहा में सोमवार की देर रात हुई एक भीषण मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी शातिर बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू को ढेर कर दिया। इस क्रॉस-फायरिंग में पुलिस टीम का एक सिपाही भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को खोराबार इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अपराधी की इनपुट मिली थी। पुलिस टीम ने जब रामनगर करजहा के पास संदिग्ध को घेरने का प्रयास किया, तो उसने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोलियां लगीं और वह मौके पर ही ढेर हो गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारा गया बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन मूल रूप से आजमगढ़ जिले का निवासी था। वह एक कुख्यात और पेशेवर अपराधी था, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और पुलिस कस्टडी से भागने जैसे 10 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे।
एडीजी वाराणसी ने घोषित किया था इनाम: आजमगढ़ में हुए एक चर्चित मामले में बसपा (BSP) नेता की हत्या के जुर्म में मुस्तफिजुल वांछित चल रहा था, जिसके बाद एडीजी वाराणसी द्वारा उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यूपी पुलिस के बढ़ते दबाव और धरपकड़ से बचने के लिए वह कुछ समय के लिए गुजरात भी भाग गया था, लेकिन वापस लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और शिनाख्त की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'