ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

मुठभेड़ में 'हैवान' घायल: महिला से दरिंदगी करने वाले जुबैर के पैर में पुलिस ने मारी गोली, गिड़गिड़ाता रहा आरोपी

by on | 2026-07-13 06:40:43

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000


मुठभेड़ में 'हैवान' घायल: महिला से दरिंदगी करने वाले जुबैर के पैर में पुलिस ने मारी गोली, गिड़गिड़ाता रहा आरोपी


सनसनीखेज खुलासा: दवा दिलाने के बहाने सूनसान जगह ले जाकर की थी घिनौनी वारदात।


बरामदगी: ३१५ बोर का तमंचा, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बाइक और भारी नकदी जब्त।


बरेली। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाले एक दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद घुटनों पर ला दिया। महिला को दवा दिलाने का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटने वाले शातिर अपराधी जुवैद उर्फ जुबैर को पुलिस ने जब घेरा, तो उसने खाकी पर ही गोलियां बरसा दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगते ही आरोपी जमीन पर गिर पड़ा और रहम की भीख मांगने लगा।

जंगल में पुलिस से आमना-सामना

पुलिस को रविवार सुबह मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी जुबैर ग्राम शिवपुरी जंगल नहर कोठी के पास छिपा हुआ है। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को चारों तरफ से घिरा देख शातिर अपराधी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा धंसी। गोली लगते ही आरोपी का सारा हौसला पस्त हो गया और वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा।

अस्पताल में भर्ती, बढ़ा मुकदमों का शिकंजा

घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां भारी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक ३१५ बोर का तमंचा, कारतूस, घटना में इस्तेमाल बाइक, एक मोबाइल और ३७,६९० रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज था, अब पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं में एक और एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment