by on | 2026-07-13 06:07:20
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3114
बेबाक 24 ब्यूरो
लखनऊ / गाजीपुर ।उत्तर प्रदेश शासन ने बीती आधी रात को प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 182 पीसीएएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल की धमक गाजीपुर जनपद में भी देखने को मिली है, जहां के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव किए गए हैं।
मोहम्मदाबाद SDM हर्षिता तिवारी को नोएडा की कमान
तबादला सूची के अनुसार, जनपद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी (SDM) हर्षिता तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गौतमबुद्ध नगर) में विशेष कार्याधिकारी (OSD) के पद पर तैनात किया गया है। हर्षिता तिवारी की गिनती तेजतर्रार अधिकारियों में होती है, और अब वे नोएडा के औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को संभालेंगी।
जमानियां SDM का इटावा तबादला, गाजीपुर को मिले 4 नए अधिकारी
वहीं, जनपद के जमानियां तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब इटावा जनपद में SDM के पद पर भेजा गया है।
इस बड़े फेरबदल में गाजीपुर जनपद को चार नए प्रशासनिक अधिकारी मिले हैं। शासन द्वारा अन्य विभिन्न जनपदों से 4 नए उपजिलाधिकारियों (SDM) को गाजीपुर के लिए स्थानांतरित किया गया है। इन नए अधिकारियों के आने से जनपद की तहसीलों के कामकाज में नया बदलाव देखने को मिलेगा।
शासन स्तर पर अचानक आधी रात को की गई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि कार्यप्रणाली में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'