by on | 2026-07-12 23:35:17
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3102
वाराणसी। पूर्वांचल में इस वक्त धान की बुआई का पीक सीजन चल रहा है, लेकिन अन्नदाता खेतों में पसीना बहाने के बजाय खाद के लिए लाठियां खाने और लाइनों में लगने को मजबूर है। सरकारी दावों की पोल खोलते हुए समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर एक ऐसा अनोखा प्रदर्शन किया है, जिसने सिगरा थाने से लेकर लखनऊ तक के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
धोती-जनेऊ और अर्धनग्न बदन: सिगरा थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा
शनिवार को वाराणसी का सिगरा थाना उस समय छावनी में तब्दील हो गया, जब सपा नेता हरीश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल अर्धनग्न अवस्था में वहां जा पहुंचा। पारंपरिक धोती और जनेऊ पहने इन नेताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सपा नेताओं का सीधा आरोप है कि सहकारी समितियों में खाद की भारी किल्लत है, जिससे किसानों की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर है। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए थाने के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त रखनी पड़ी।
रसूखदारों की चांदी, किसान बेहाल
सूत्रों और ग्राउंड रिपोर्ट की मानें तो इस वक्त पूरे पूर्वांचल में खाद की कालाबाजारी का खेल "अरबों के ओवर-रेटिंग घोटाले" में तब्दील हो चुका है।
दाम में भारी लूट: जो DAP खाद किसानों को उचित रेट पर मिलनी चाहिए, वह ब्लैक मार्केट में 1600 से 1800 रुपये में धड़ल्ले से बेची जा रही है।
अधिकारियों का सिंडिकेट: आरोप है कि अधिकारियों और खाद माफियाओं का एक मजबूत सिंडिकेट सक्रिय है, जो कृत्रिम किल्लत पैदा कर रहा है।
मंत्रालय फेल, मंत्री जी मौज में:
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार हर मोर्चे पर सफलता के दावे भले कर ले, लेकिन उसका कृषि मंत्रालय पूरी तरह फेल साबित हुआ है। जनता और किसान बेहाल हैं, रसूखदारों के खजाने भर रहे हैं और 'मंत्री जी' चैन की बंसी बजा रहे हैं।
"खाद नहीं, किट बांट रही सरकार" – जांच हुई तो खुलेगा बड़ा घोटाला!
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सीधे खाद देने के बजाय विभाग बीज किट (अन्य गैर-जरूरी उत्पाद) बांट रहा हैं। अगर इस पूरे खेल की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच हो जाए, तो प्रदेश का सबसे बड़ा 'खाद बीज घोटाला' उजागर हो सकता है।
बड़ा सवाल: क्या उत्तर प्रदेश सरकार वाकई इस ओवर-रेटिंग और कालाबाजारी से अनजान है, या फिर "नीचे से ऊपर तक सब कुछ सेट है?" भ्रष्टाचार की इस भेंट चढ़ते किसान को बचाने के लिए शासन कब जागेगा?
पुलिस का आश्वासन: तहरीर मंजूर, जांच शुरू
सिगरा थाना पुलिस ने सपा नेता हरीश मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर को स्वीकार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया है कि खाद की अवैध तस्करी, जमाखोरी और कृत्रिम किल्लत पैदा करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की बारीकी से जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बेबाक 24 की नजर: कागजी दावों और आश्वासनों से किसान का पेट नहीं भरता और न ही उसकी फसल हरी होती है। देखना यह है कि सिगरा पुलिस की यह जांच रसूखदारों के गिरेबान तक पहुंचती है या हमेशा की तरह इस बार भी फाइलें दबा दी जाएंगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'