ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

सिगरा में पेइंग गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; संचालक व 5 युवतियों समेत कई गिरफ्तार

by on | 2026-07-12 22:41:16

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3078


सिगरा में पेइंग गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; संचालक व 5 युवतियों समेत कई गिरफ्तार

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। धर्मनगरी के पॉश इलाके सिगरा में रविवार को पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सिंह मेडिकल के ठीक सामने स्थित 'ज्योति पेइंग गेस्ट हाउस' में लंबे समय से चल रहे अनैतिक व्यापार की सूचना पर सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस संचालक, पांच युवतियों और कई ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है।

गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर दी दबिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय नागरिकों द्वारा पिछले काफी समय से उक्त गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों और अवांछित लोगों के आने-जाने की शिकायतें मिल रही थीं। सिगरा पुलिस ने इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए जाल बिछाया। रविवार को जैसे ही संदिग्धों की मौजूदगी की पुष्टि हुई, थाना प्रभारी की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने गेस्ट हाउस को चारों तरफ से घेरकर अचानक दबिश दे दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से गेस्ट हाउस के भीतर भगदड़ मच गई।

मौके से मिले कई आपत्तिजनक साक्ष्य

कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को सिगरा थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस रैकेट के मुख्य सरगना और इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

जांच जारी, जल्द होगा बड़ा खुलासा: थाना प्रभारी

सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने मीडिया बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गेस्ट हाउस के दस्तावेजों और वहां आने-जाने वालों के रजिस्टर को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस जल्द ही आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी।




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment