by on | 2026-07-12 19:37:23
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3061
अलीनगर (चंदौली)। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। अलीनगर थाना पुलिस ने रविवार को पचपेड़वा अंडरपास (रेवसा) के पास रिंग रोड पर घेराबंदी कर एक क्रेटा कार और डीसीएम मिनी ट्रक को जब्त किया। दोनों वाहनों से कुल 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। मौके से पुलिस ने चार शातिर तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ओडिशा से डीसीएम ट्रक के जरिए गांजे की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए एक नायाब तरीका अपनाया था—ट्रक के आगे-आगे एक हुंडई क्रेटा कार चल रही थी, जो रास्ते में पुलिस चेकिंग न होने का सिग्नल (पायलटिंग) दे रही थी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जाल बिछाया। पुलिस को सामने देख तस्करों ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर क्रेटा कार की डिग्गी से 22 किलो और डीसीएम ट्रक से 68 किलो (कुल 90 किलोग्राम) गांजा बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर हैं और देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
दिल्ली-राजस्थान में खपाने की थी योजना
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे यह गांजा ओडिशा से कम दामों में लेकर आ रहे थे। इसे दिल्ली और राजस्थान के इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाना था।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क और आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।
इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी गगनराज सिंह के साथ निरीक्षक शरद गुप्ता, चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता समेत अलीनगर थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'