by on | 2026-07-12 00:50:20
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3059
बलिया (ब्यूरो): आदर्श नगर पंचायत रतसड़ कलां के भीखा भगत पोखरा परिसर में आयोजित 'विशाल जन संवाद कार्यक्रम' राजनीतिक रूप से बेहद सरगर्म रहा। हल्की-फुल्की बरसात के बावजूद कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसने फेफना विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नारद राय के बढ़ते सियासी रसूख को खुलकर बयां किया। हालांकि, इस भव्य शक्ति प्रदर्शन के बीच राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की अनुपस्थिति पूरे समय चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, मंच पर मुख्यधारा के तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी और नारद राय को मिले भारी जनसमर्थन के बाद क्षेत्र में यह कयास तेज हो गए हैं कि क्या आगामी चुनाव में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी का पत्ता साफ होने जा रहा है?
केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर केंद्रित इस संवाद कार्यक्रम में एनडीए के कई दिग्गज मंत्रियों और नेताओं ने शिरकत की। पूर्व मंत्री नारद राय ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत कर अपनी मजबूत सांगठनिक क्षमता का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्ष पर तीखे बाण चलाए। जनता से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने पूछा कि मोदी-योगी सरकार कैसी है, जिस पर पंडाल से 'बहुत अच्छी' की आवाज गूंजी। राजभर ने कहा, "पिछली सरकारों में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' का बोलबाला था, जबकि आज 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' से जनता आत्मनिर्भर बन रही है।"
सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने दावा किया, "मानसून सत्र में सपा टूटने वाली है। सपा और कांग्रेस दोनों दगे हुए कारतूस हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। इनके नेता दिन में विरोध करते हैं और रात में योगी जी को गुलदस्ता भेंट करते हैं। अखिलेश यादव ने मुझे तलाक दिया और मैंने उसे सहर्ष कबूल कर लिया।"
विशिष्ट अतिथि और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए नारद राय की पीठ थपथपाई। उन्होंने भाजपा और सुभासपा के गठबंधन की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा कि 2027 में एनडीए प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी। मुफ्त सिलेंडर, 12 करोड़ शौचालयों के निर्माण और आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने गरीबों को देशहित से जोड़ा है और 2029 तक देश में कोई भी व्यक्ति बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा।
कार्यक्रम को महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि जी महाराज (पीठाधीश्वर श्रीनाथ मठ) ने भी संबोधित कर अपनी शुभाशीष दी। इनके अलावा अजय राजभर (चेयरमैन), विजया लक्ष्मी सिंह और रुद्र प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने की तथा कुशल संचालन सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में पवन सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों और सम्मानित जनता का आभार प्रकट किया।
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस जन संवाद कार्यक्रम के बहाने नारद राय ने फेफना और बलिया की राजनीति में अपनी मजबूत दावेदारी ठोक दी है, जिसने विरोधियों के खेमे में हलचल बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'