ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
राजनीति राजनीति

अयोध्या विवाद: जांच निष्पक्ष न होने पर दोबारा मुखर होंगे बृजभूषण शरण सिंह

by on | 2026-07-11 23:02:17

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3083


अयोध्या विवाद: जांच निष्पक्ष न होने पर दोबारा मुखर होंगे बृजभूषण शरण सिंह


रोहतक: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित चोरी के मामले पर बड़ा बयान दिया है। रोहतक के MDU खेल परिसर में अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन सत्र में शामिल होने आए सिंह ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि वे इस मामले में चल रही जांच पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

​संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ही वर्तमान में एफआईआर और गिरफ्तारियां हो रही हैं। उन्होंने अपने पिछले बयान को एक 'व्यंग्य' करार देते हुए कहा कि वे जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि जांच प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही या किसी को संरक्षण देने का प्रयास किया गया, तो वे इस पर दोबारा अपनी आवाज उठाएंगे।

ऐतिहासिक रथयात्रा पर दी सफाई

विपक्ष के हमलों पर पलटवार करते हुए भाजपा के पूर्व सांसद ने अखिलेश यादव के बयानों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। इसके साथ ही, लालकृष्ण आडवाणी की ऐतिहासिक रथयात्रा के खर्चों से जुड़े विवाद पर स्थिति स्पष्ट करते हुए सिंह ने कहा, "उस यात्रा में सारथी की भूमिका में मैं स्वयं था। वह पूरी यात्रा जन-सहयोग और चंदे के माध्यम से संचालित की गई थी, न कि किसी तय बजट से। अतः बजट हड़पने के सारे आरोप पूरी तरह निराधार हैं।"

​इस दौरान मंच पर भारतीय कुश्ती संघ के वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने विजेताओं को मेडल सौंपकर सम्मानित किया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment