by on | 2026-07-11 22:31:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3093
नेपाल के प्रतिनिधियों सहित देश भर से जुटेंगे १००० से अधिक संत और महामंडलेश्वर
वाराणसी। आगामी हरिद्वार अर्धकुंभ और नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर धर्मनगरी काशी में संतों का महाजमावड़ा शुरू हो चुका है। देश के सबसे बड़े अखाड़ों में शुमार श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक १२ जुलाई (रविवार) को बैजनत्था स्थित प्रधान कार्यालय में होने जा रही है। इस बैठक में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज सहित देश-विदेश की ५०० से अधिक शाखाओं के १,००० से ज्यादा महामंडलेश्वर, श्रीमहंत व साधु-संत शामिल होंगे। पड़ोसी देश नेपाल से भी विशेष प्रतिनिधि इस बैठक में हिस्सा लेने काशी पहुंच चुके हैं।
अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार में १४ जनवरी से शुरू हो रहे अर्धकुंभ और २ अगस्त से नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना है। उन्होंने कहा, "हरिद्वार में भूमि आवंटन की प्रक्रिया गतिमान है। नवंबर तक वहां टेंट निर्माण व अन्य मूलभूत सुविधाएं पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद संतों के जत्थों की रवानगी शुरू होगी।"
ऑनलाइन भी जुड़ेंगे संत, बांटी जाएंगी जिम्मेदारियां
बैठक में जो संत किन्हीं कारणों से काशी नहीं पहुंच पाए हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। इस महामंथन में कुंभ स्थल पर कोठारियों की रवानगी, तंबू तानने, लंगर व्यवस्था और विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने पर मुहर लगेगी। बैठक में अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि, प्रेम गिरि, उमाशंकर भारती समेत ५२ सदस्यीय समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि काशी में १३ में से ८ अखाड़ों के प्रधान कार्यालय हैं, जिसके चलते पूरी शिवनगरी इस समय कुंभ की तैयारियों के केंद्र में आ गई है। निरंजनी, अटल, महानिर्वाणी और वैष्णव अखाड़ों में भी बैठकों का दौर जारी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'