by on | 2026-07-05 19:39:59
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3096
अयोध्या: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। राम मंदिर चंदा विवाद और अयोध्या की व्यवस्थाओं पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि वे पिछले 5 सालों से इन मुद्दों को उठा रहे हैं, जब अन्य जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए थे।
बृजभूषण सिंह ने अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "सुरक्षा के नाम पर इतने बैरियर लगा दिए गए हैं कि आम जनमानस और गरीब श्रद्धालु रामलला के दर्शन से पूरी तरह कट गए हैं।" उन्होंने पीएम हाउस और राष्ट्रपति भवन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी सामने की सड़कें आम जनता के लिए बंद नहीं की जातीं, सिर्फ वीआईपी मूवमेंट पर कुछ समय के लिए रोकी जाती हैं। अयोध्या में भी ऐसी ही व्यवस्था होनी चाहिए।
SIT जांच पर उठाए सवाल:
अयोध्या के रंग महल मंदिर के पास लगे बैरियर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इशारा किया कि यह सब किसी के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी भरे लहजे में कहा, "मैं अयोध्या की रग-रग और गली-गली से वाकिफ हूं। फिलहाल SIT जांच चल रही है, इसलिए अभी बोलना उचित नहीं है। लेकिन जांच पूरी होने के बाद मैं एक बार फिर बोलूंगा कि जांच सही हुई या गलत।"
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'