ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

लाइसेंसी पिस्टल व 12 कारतूस संग वांछित मनोज गिरफ्तार

by on | 2026-07-04 20:58:47

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3004


लाइसेंसी पिस्टल व 12 कारतूस संग वांछित मनोज गिरफ्तार


भुड़कुड़ा (गाजीपुर)। जनपद में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और धमकी के मामले में नामजद अभियुक्त मनोज सिंह को टीवीएस मोटरसाइकिल एजेंसी के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .32 बोर की एक लाइसेंसी पिस्टल और 12 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

​पुलिस के अनुसार, भुड़कुड़ा थाने के उपनिरीक्षक रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ टीवीएस एजेंसी के समीप संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर थाना भुड़कुड़ा में दर्ज मुकदमा संख्या 164/2026 (धारा 308(5), 351(3) बीएनएस एवं 30 आयुध अधिनियम) के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त मनोज सिंह (47 वर्ष) को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी झोटना गांव (थाना भुड़कुड़ा) के निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र है।

विधिक कार्रवाई शुरू: थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के पास से लाइसेंसी हथियार और कारतूस जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह और उनके हमराही जवान शामिल रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment