ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

विदेशी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फरार अविनाश सेठ पर 25 हजार का इनाम घोषित

by on | 2026-07-04 20:09:44

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3125


विदेशी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फरार अविनाश सेठ पर 25 हजार का इनाम घोषित

कैंट इलाके में पिता के साथ रहती है पीड़िता, सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज

फ्लैट पर दूसरी युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख खुली पोल, विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला

वाराणसी।विदेशी मूल की एक युवती को शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सारनाथ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद आरोपी युवक फ्लैट पर अपनी दूसरी महिला मित्र के साथ पकड़ा गया, जिसका विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने का प्रयास किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने फरार मुख्य आरोपी अविनाश सेठ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

​पुलिस के अनुसार, मूल रूप से नेपाल की रहने वाली पीड़ित युवती वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में अपने पिता के साथ रहती है। वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात तेलियाबाग निवासी अविनाश सेठ से हुई थी। अविनाश ने खुद को अविवाहित बताते हुए युवती के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा और उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। पीड़िता का आरोप है कि इस फर्जी विवाह की आड़ में आरोपी पिछले चार साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।

​फ्लैट पर खुली पोल, विरोध करने पर जानलेवा हमला

​घटनाक्रम के मुताबिक, बीते 28 मई को पीड़िता अचानक आरोपी के पहाड़िया स्थित फ्लैट पर पहुंची। वहां उसने अविनाश को शालिनी गुप्ता नामक एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जब पीड़िता ने इस पर आपत्ति जताई और दूसरी युवती के बारे में पूछताछ की, तो आरोपी अविनाश और शालिनी गुप्ता भड़क गए। दोनों ने पीड़िता के साथ अभद्र गाली-गलौज की और कमरे में रखी लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को जबरन धक्का देकर फ्लैट से बाहर निकाल दिया।

​आहत होकर पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास

​पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी अविनाश आदतन शातिर है और कई अन्य लड़कियों को भी अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण कर चुका है। इस धोखे और लोकलाज से आहत होकर पीड़िता ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और उसकी जान बच गई।

​पुलिस का वक्तव्य: दबिश जारी, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

​सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी अविनाश सेठ और शालिनी गुप्ता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

बयान:

"आरोपी अविनाश सेठ लगातार फरार चल रहा है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी के संबंध में पुलिस को पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।"

— प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन)



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment