ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

बलिया का 50 हजार का इनामी मनोज यादव बनारस से गिरफ्तार, STF की बड़ी कामयाबी

by on | 2026-07-04 16:01:23

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3081


बलिया का 50 हजार का इनामी मनोज यादव बनारस से गिरफ्तार, STF की बड़ी कामयाबी

​वाराणसी/बलिया। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलिया का 50 हजार रुपये का इनामी और लंबे समय से फरार चल रहा अपराधी मनोज यादव वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन STF ने सटीक सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा।एसटीएफ  की अयोध्या फील्ड इकाई को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी मनोज यादव वाराणसी में मौजूद है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और बनारस रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मनोज यादव ने बताया कि वर्ष 2021 में एक विवाद के बाद उसने अपना गैंग बनाया था। इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए वह लोगों को धमकाने, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह तमिलनाडु चला गया था और बीच-बीच में चोरी-छिपे बलिया आता-जाता था। पुलिस के अनुसार मनोज यादव निवासी रामपुर उदयभान, थाना कोतवाली, जनपद बलिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।एसटीएफ  ने आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क पर भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment