by on | 2026-07-04 10:51:10
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3087
- नंदू फेरी गेट के पास सुबह साढ़े सात बजे हुआ हादसा, मलबे/गिट्टी की चपेट में आने से घायल हुए तीन स्थानीय कारोबारी, अस्पताल में भर्ती
वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 (नंदू फेरी गेट) के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात प्रांतीय सशस्त्र सीमा बल (PAC) के एक जवान की कार्बाइन अचानक जमीन पर गिर गई। हथियार गिरने के साथ ही उससे मिसफायर हो गया। इस हादसे में गोली सीधे किसी को नहीं लगी, लेकिन फर्श से छिटकी गिट्टियों और पत्थरों के टुकड़ों की चपेट में आकर पास ही माला-फूल का काम करने वाले तीन युवक घायल हो गए।
अफरा-तफरी के बीच अस्पताल पहुंचाए गए घायल
सुबह करीब 7:30 बजे जब मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, तभी अचानक हुई फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। घटना में घायल निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव को आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों युवकों की स्थिति खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है।
जवान हिरासत में, जांच शुरू
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। जिस पीएसी जवान के हाथ से हथियार छूटा था, उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आला अधिकारियों के मुताबिक, मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा नियमों में कहां चूक हुई और लोडेड कार्बाइन हाथ से कैसे छूटी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'