by on | 2026-07-03 22:08:24
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3133
घोसी के बीबीपुर में ब्रिगेडियर उस्मान के शहादत दिवस पर मऊ विधायक ने दिया बयान
मऊ, ब्यूरो। मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक दिशा स्पष्ट की है। शुक्रवार को घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव में आयोजित ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के 78वें शहादत दिवस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुखातिब अंसारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्येय केवल जनता की सेवा करना है और इसके लिए उन्हें किसी से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
सांसद अफजाल अंसारी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा, "सांसद जी अपना ऐलान करके चले गए, लेकिन मैं और मऊ की जनता यहीं रहने वाले हैं।" उन्होंने मऊ की बुनकर संस्कृति का हवाला देते हुए कहा कि यहाँ की आवाम से उनका रिश्ता 'ताने-बाने' जैसा अटूट है।
"बस देखते जाइए कि हमारे रास्ते में कितने अड़ंगे लगाए जाते हैं। हम पहले भी जनता के बीच थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।" — अब्बास अंसारी, विधायक
सपा के 'साइकिल' चुनाव चिह्न से जुड़े सीधे सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान खिदमत पर है और समय आने पर सब साफ हो जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'