ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

पिंडरा बाजार में दबंगई: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में, ट्रैक्टर से दुकान ढहाने वाला आरोपी गिरफ्तार

by on | 2026-07-03 18:51:09

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3077


पिंडरा बाजार में दबंगई: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में, ट्रैक्टर से दुकान ढहाने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी: सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले एक सनसनीखेज वीडियो का वाराणसी पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया है। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में देर रात ट्रैक्टर से एक दुकान को जबरन ढहाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

​पकड़े गए आरोपी की पहचान पिंडरा बाजार निवासी आशीष पाण्डेय उर्फ दल्लू उर्फ सोनू (39 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ फूलपुर थाने में संबंधित धाराओं (मुकदमा संख्या 202/2026) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​भूमि विवाद में आधी रात को तांडव

​पुलिस के मुताबिक, मामला जमीन के आपसी रंजिश से जुड़ा है। बीते 29/30 जून की दरमियानी रात को आरोपी आशीष पाण्डेय ने ट्रैक्टर लेकर त्रिलोकी नाथ चौरसिया की दुकान पर हमला बोल दिया। उसने ट्रैक्टर से मारकर दुकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

चश्मदीदों के अनुसार: वारदात के वक्त आरोपी लगातार गाली-गलौज कर रहा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। आधी रात को हुए इस हंगामे से इलाके में दहशत फैल गई।


​पुलिस को देख भागा, ढाबे के पास छोड़ा ट्रैक्टर

​घटना की सूचना मिलते ही जब फूलपुर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, तो आरोपी को इसकी भनक लग गई। वह तुरंत ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ट्रैक्टर (स्वराज 744 FE, रजिस्ट्रेशन नंबर UP65FY9175) को सरस्वती ढाबा के पास सड़क किनारे लावारिस छोड़कर भाग निकला था।

​पुलिस का बयान

​कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने भूमि विवाद के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि:

  • ​सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर आपराधिक गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है।
  • ​कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
  • ​इस मामले में भी त्वरित एक्शन लेकर यह साफ कर दिया गया है कि अपराध करने वाले जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment