ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

पहले उठाया फिर मुकदमा! अमित राय के पीछे मुख्तार गैंग बनाम माफिया के 'भाजपाई चेलों' का नया सियासी गठजोड़?

by on | 2026-07-03 17:11:51

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3271


पहले उठाया फिर मुकदमा! अमित राय के पीछे मुख्तार गैंग बनाम माफिया के 'भाजपाई चेलों' का नया सियासी गठजोड़?

गाजीपुर। अष्टभुजी कॉलोनी में हुई फायरिंग और हिस्ट्रीशीटर अमित राय की गिरफ्तारी के बाद गाजीपुर का सियासी और अंडरवर्ल्ड का पारा अचानक गर्म हो गया है। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है कि आखिर इस 'अमित रार' की असली मिस्ट्री क्या है? चर्चा है कि अमित राय को पुलिस ने पहले ही उठा लिया था, जिसके बाद बकायदा पूरी स्क्रिप्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी दिखाई गई।

फेसबुक पोस्ट, पूर्व सांसद और मुख्तार गैंग का कनेक्शन

इस पूरे विवाद के तार सोशल मीडिया और पुरानी गैंगवार से जुड़ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों पहले पूर्व सांसद अतुल राय को फेसबुक पर जमकर गालियां दी गई थीं, जिसके बाद माफिया से जुड़े कुछ कथित 'भाजपाई चेले' और गुर्गे अचानक सक्रिय हो गए। राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज है कि मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े कुछ सफेदपोश नेताओं की मंसा इस मामले में कुछ और ही थी। दिलचस्प बात यह है कि इस मामले का शिकायतकर्ता प्रवीण उपाध्याय भी अंसारी बंधुओं का बेहद खास माना जाता है। ऐसे में इस गिरफ्तारी को सिर्फ एक आम फायरिंग की घटना न मानकर, गाजीपुर के पुराने वर्चस्व की जंग और राजनैतिक रंजिश के नए कॉकटेल के रूप में देखा जा रहा है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment