by on | 2026-07-01 20:05:49
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3181
गाजीपुर (सेवराई) । गहमर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक कथित अंतरराज्यीय असलहा तस्कर व लुटेरे को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी को पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी एवं चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ भटपुरवा मारूफ की बाग-बारा रेवतीपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गहमर की ओर से बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई।
पुलिस का दावा है कि घिर जाने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद जब वह नहीं माना तो पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक युवक के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। घायल की पहचान गहमर पट्टी खेलूराय निवासी 20 वर्षीय सौरभ सिंह के रूप में हुई। वहीं उसका साथी गहमर पट्टी संभल राय निवासी 22 वर्षीय मुकेश कुशवाहा को कुछ दूरी पर पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल सौरभ के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, 400 रुपये नकद तथा बिना नंबर की काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं मुकेश कुशवाहा के पास से 300 रुपये नकद और एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन मिला।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ गहमर थाने में मु.अ.सं. 118/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस तथा 9/25/27 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घायल सौरभ सिंह के विरुद्ध गाजीपुर, वाराणसी और बिहार के बक्सर जिले में लूट, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आयुध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'