ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

ममता शर्मसार: गाजीपुर में मां ने ही दिया बेटी को जहर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by on | 2026-07-01 19:50:54

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3156


ममता शर्मसार: गाजीपुर में मां ने ही दिया बेटी को जहर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

​गाजीपुर (बेबाक 24 ब्यूरो): जनपद के थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी को जहर देकर मौत के घाट उतारने वाली कलयुगी मां को गिरफ्तार कर लिया है। जिस मामले को पहले आत्महत्या के लिए उकसाने का रूप दिया जा रहा था, पुलिसिया तफ्तीश में वह खौफनाक मर्डर निकला।

​साजिश का पर्दाफाश: खुद मां ने रची थी कहानी

​मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 22 जून 2026 को ग्राम घटारो निवासी पुष्पा देवी पत्नी महेंद्र यादव ने भुड़कुड़ा थाने में एक तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव के ही नमन पुत्र वीरेंद्र ने उसकी नाबालिग पुत्री 'मुस्कान' को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके कारण मुस्कान ने जहरीला पदार्थ खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

​विवेचना में बदला केस, सुसाइड नहीं मर्डर था!

​घटना की गंभीरता को देखते हुए भुड़कुड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गहन छानबीन और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन शुरू किया। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस के हाथ कुछ ऐसे पुख्ता सुराग लगे जिसने पूरी कहानी को ही पलट कर रख दिया।

​साक्ष्यों से साफ हो गया कि मुस्कान ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसे खुद उसकी मां ने जहर दिया था। सच सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दर्ज मुकदमे को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 123 के तहत 'हत्या' में तरमीम (तब्दील) कर दिया।

​अहम सुरागों के आधार पर खुला राज: पुलिस को विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों ने मां के झूठे दावों की पोल खोल दी, जिसके बाद आत्महत्या का यह मामला सीधे तौर पर ऑनर किलिंग या आपसी विवाद में की गई हत्या की ओर इशारा कर रहा है।


​कातिल मां सलाखों के पीछे

​साक्ष्य पुख्ता होते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आज दिनांक 1 जुलाई 2026 को आरोपी मां पुष्पा देवी (उम्र करीब 43 वर्ष) को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

​सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

​इस अंधी हत्या का पर्दाफाश करने और आरोपी को दबोचने में भुड़कुड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे के साथ उप-निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल आशुतोष वर्मा और महिला कांस्टेबल मानसी सैनी की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment