ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

मनीष हत्याकांड में वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी आशीष राजभर पर लगा रासुका (NSA), बाकी गुनहगारों पर भी कस रहा शिकंजा!

by on | 2026-07-01 18:11:38

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3128


मनीष हत्याकांड में वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी आशीष राजभर पर लगा रासुका (NSA), बाकी गुनहगारों पर भी कस रहा शिकंजा!


बेबाक 24 

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने एक और बेहद सख्त और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी आशीष राजभर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA यानी रासुका) के तहत निरुद्ध कर दिया है। जिलाधिकारी (DM) वाराणसी के आदेश पर पुलिस कमिश्नरेट की संस्तुति के बाद यह बड़ी कानूनी चोट की गई है।

​क्या था पूरा मामला?

​गौरतलब है कि बीते 26 अप्रैल 2026 को घमहापुर गांव में एक अनियंत्रित कार से महिला को टक्कर लगने के बाद विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक मनीष सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद फूलपुर थाने में हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी थी।

​गैंगस्टर के बाद अब रासुका का प्रहार

​वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर या फिर कोर्ट में सरेंडर के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। कानून का इकबाल बुलंद रखने के लिए पुलिस ने इससे पहले सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कड़ा एक्शन लिया था।

​अब इसी क्रम में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर मुख्य आरोपी आशीष राजभर (निवासी- घमहापुर, थाना फूलपुर) पर रासुका तामील करा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों के खिलाफ भी रासुका लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

​जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे ये 12 आरोपी:

​इस हत्याकांड में पुलिस की रडार पर आए और जेल की हवा खा रहे प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं:

  • ​आशीष राजभर (मुख्य आरोपी - रासुका निरुद्ध)
  • ​मनीष राजभर
  • ​दीपक राजभर
  • ​गोविंद राजभर
  • ​नागेंद्र राजभर
  • ​बृजेश प्रजापति
  • ​राजेश प्रजापति
  • ​पवन राजभर
  • ​मनोज प्रजापति
  • ​हरिश्चंद्र राजभर
  • ​योगेंद्र प्रजापति
  • ​अभिषेक उर्फ बुद्धू



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment