by on | 2026-06-26 18:12:10
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3228
तहसीलदार न्यायालय द्वारा पहले ही बेदखली के आदेश पारित किए जा चुके थे, लेकिन जमीन खाली न होने पर अब प्रशासन ने बलपूर्वक कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
शिकायत और राजस्व अभिलेखों के अनुसार, गांव की इन बेशकीमती सार्वजनिक जमीनों पर मकान, सहन और अन्य पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है:
आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने सार्वजनिक रास्ते को पूरी तरह बाधित कर रखा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही, ताल पोखरी की मेड़बंदी और सुंदरीकरण के सरकारी कार्य में भी लगातार बाधा डाली जा रही है।
मामले के शिकायतकर्ता मनोज कुमार भारती का कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में सीमांकन और पैमाइश कर खूंटे गाड़े जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। प्रशासनिक स्तर पर हीलाहवाली को देखते हुए उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका (Contempt Petition) भी दाखिल की है, जिसके बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह हरकत में आया है।
तहसीलदार रसड़ा ने २४ जून २०२६ को नोटिस जारी कर गांव के १० प्रमुख लोगों को २५ जुलाई २०२६ तक सरकारी खलिहान से स्वतः अतिक्रमण हटाने का कड़ा निर्देश दिया है। नोटिस पाने वालों में शामिल हैं:
राम केसर, नंदलाल, बनारसी, शिवलाल, सूबेदार, अकालू, हीरा, गिरधारी, हीरा (द्वितीय) तथा केशव (सभी निवासी: ग्राम खनवर नवादा, परगना सिकंदरपुर गर्वी, तहसील रसड़ा)।
प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि:
सरकारी भूमि पर वर्षों से जमे इस अवैध कब्जे और अब प्रशासन के इस सख्त रुख ने पूरे रसड़ा क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। क्षेत्र में यह मामला भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि २५ जुलाई की समयसीमा बीतने के बाद क्या रसड़ा प्रशासन सचमुच इस सरकारी खलिहान, ताल पोखरी और चकमार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा पाता है, या यह मामला कागजी कार्रवाई में ही उलझा रहेगा?
हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए 'बेबाक 24' के साथ।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'