ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

3 करोड़ का 'आटा' डकार गया जालसाज! कैंट पुलिस ने बिहार में छापेमारी कर दबोचा महाठग

by on | 2026-01-16 22:09:56

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3137


3 करोड़ का 'आटा' डकार गया जालसाज! कैंट पुलिस ने बिहार में छापेमारी कर दबोचा महाठग

वाराणसी (कमिश्नरेट)। कहते हैं कि 'पाप का घड़ा' एक दिन जरूर भरता है, और इस बार यह घड़ा फूटा है प्रयागराज के शातिर जालसाज अरविन्द कुमार केशरी का। वाराणसी की नामी आटा मिल कंपनी 'गनपतराय केवलराम एग्रोगेट' से करीब 3 करोड़ रुपये का गबन करने वाले इस 'सफेदपोश' ठग को कैंट पुलिस ने बिहार के कैमूर जिले से घसीट निकाला है।

फर्जी बिलों का खेल और करोड़ों का हेरफेर:

ठगी का यह तरीका इतना शातिर था कि खुद कंपनी के मालिक नितिन मित्तल भी दंग रह गए। आरोपी अरविन्द कुमार केशरी ने लहरतारा स्थित ब्रांच में काम करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी बिलों का जाल बुना। जो गबन शुरुआत में 2 करोड़ का दिख रहा था, पुलिसिया जांच में उसकी परतें खुलीं तो आंकड़ा 3 करोड़ के पार निकल गया। फर्जी कागजात, कूट रचित दस्तावेज और कंपनी के भरोसे का कत्ल कर यह आरोपी करोड़ों की चपत लगाकर फरार हो गया था।

कैंट पुलिस का 'ऑपरेशन कैमूर':

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर धरातल पर दिखने लगा है। थाना कैंट प्रभारी शिवाकांत मिश्र की टीम ने सर्विलांस और साइबर सेल के साथ मिलकर जाल बिछाया। शातिर ठग बिहार के कैमूर में ठिकाना बदलकर रह रहा था, लेकिन कानून के हाथ उसकी गर्दन तक पहुँच ही गए। 15 जनवरी की शाम पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बेबाक-24 का सवाल:

करोड़ों की चपत लगाने वाला यह जालसाज तो गिरफ्त में आ गया, लेकिन सवाल उन सिस्टम की खामियों पर भी है जिसका फायदा उठाकर ऐसे अपराधी पनपते हैं। पुलिस का दावा है कि इस खेल में अभी कई और 'बड़े खिलाड़ी' शामिल हैं। देखना यह है कि कैंट पुलिस उन तक कब पहुँचती है या फिर इस महाठग के पीछे के आका पर्दे के पीछे ही रहेंगे?

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • नाम: अरविन्द कुमार केशरी (35 वर्ष)
  • निवासी: प्रयागराज (हाल पता- कैमूर, बिहार)

एक्शन टीम: प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, एसआई अभिषेक सिंह और उनकी जांबाज टीम।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment