by on | 2026-02-14 23:51:33
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3044
बलिया (रसड़ा): यूपी के बलिया में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी पर शनिवार शाम खूनी खेल खेला गया। पुरानी रंजिश के चलते गुरगुजपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में उबाल है और ग्रामीणों ने बलिया-मऊ राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया है।
वारदात की इनसाइड स्टोरी:
स्थान: संवरा चट्टी स्थित देशी शराब की दुकान के पास।
वजह: पुरानी रंजिश और अचानक हुआ वाद-विवाद।
आरोपी: मृतक के भाई ओमप्रकाश ने संवरा गांव के तीन नामजद व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है।
हालत: चाकू लगने के बाद सत्यप्रकाश को लहूलुहान हालत में रसड़ा CHC ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हाइवे पर संग्राम: घंटों ठप रहा आवागमन
हत्या से भड़के ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बलिया-मऊ राजधानी मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। लगभग डेढ़-दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला, एसडीएम और सीओ मौजूद रहे, जो प्रदर्शनकारियों को समझाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने में जुटे रहे।
SP बलिया, ओमवीर सिंह की 'वीडियो बाइट' के मुख्य बिंदु:
"रसड़ा के संवरा चट्टी पर पुरानी रंजिश में एक युवक सत्यप्रकाश की चाकू मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।"
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'