ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

पुलवामा की बरसी से पहले 'घाटी' मे पहरा: कुलगाम में बिछा सुरक्षा का ऐसा जाल, कि परिंदा भी न मार सके पर!

by on | 2026-02-13 22:47:56

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3024


पुलवामा की बरसी से पहले 'घाटी' मे पहरा: कुलगाम में बिछा सुरक्षा का ऐसा जाल, कि परिंदा भी न मार सके पर!


​श्रीनगर/कुलगाम: 14 फरवरी—वो तारीख जो हर हिंदुस्तानी के सीने में आग लगा देती है। पुलवामा हमले की बरसी करीब है और सीमा पार बैठे आकाओं की नींद उड़ चुकी है। घाटी में 'ऑपरेशन क्लीन' इस कदर तेज है कि दक्षिण कश्मीर का कुलगाम आज लोहे के किले में तब्दील हो चुका है। भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जांबाज 'यमराज' बनकर सड़कों पर उतर आए हैं।
जीरो टॉलरेंस: "खुराफात की, तो सीधा ऊपर का टिकट!"
​सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। कुलगाम के हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर ऐसी घेराबंदी है कि चूहा भी बचकर नहीं निकल सकता। हर गाड़ी की सघन तलाशी और संदिग्धों की 'कुंडली' खंगाली जा रही है। जवानों का तेवर साफ कह रहा है— "अमन में खलल डाला, तो मिट्टी में मिला दिए जाओगे!"
इनपुट मिलते ही 'चक्रव्यूह' तैयार
​खुफिया सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने CASO (कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन) का दायरा बढ़ा दिया है:
​ट्रिपल लेयर सुरक्षा: सेना, CRPF और पुलिस की संयुक्त टुकड़ियां हर गली, हर मोड़ पर मुस्तैद हैं।
​आसमान से 'बाज' की नजर: हाई-टेक ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी हो रही है। अब आतंकियों के छिपने वाले बिल भी जवानों की नजर से दूर नहीं।
​लोकल इंटेलिजेंस: 'स्लीपर सेल' का गेम ओवर करने के लिए स्थानीय सूचना तंत्र को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है।
शहीदों का खून, हिंदुस्तान का जुनून!
​पुलवामा के उन 40 वीरों की शहादत का जख्म आज भी हरा है। सुरक्षा का यह सख्त घेरा उन गद्दारों के मुंह पर तमाचा है जो किसी नापाक साजिश का सपना देख रहे हैं। साफ कर दिया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था में 1% की भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रात के अंधेरे में भी 'हंटिंग' जारी
​कुलगाम के घने जंगलों से लेकर रिहायशी इलाकों के बाहरी हिस्सों तक, जवानों के बूटों की धमक आतंकियों के पसीने छुड़ा रही है। रात भर सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि 14 फरवरी को हर देशवासी गर्व से अपने शहीदों को नमन कर सके।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment