ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर साइबर ठग सुधांशु राय उर्फ झब्बू प्रयागराज से गिरफ्तार

by on | 2026-02-12 08:24:06

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3021


साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर साइबर ठग सुधांशु राय उर्फ झब्बू प्रयागराज से गिरफ्तार

चंदौली ।थाना साइबर क्राइम चंदौली पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम नामेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में की गई।


दिनांक 11 फरवरी 2026 को साइबर क्राइम थाना चंदौली की टीम ने सुधांशु राय उर्फ शुभम राय उर्फ झब्बू राय (26 वर्ष, निवासी मारुति नगर कॉलोनी, छित्तुपुर, थाना लंका, वाराणसी) को थाना करेली क्षेत्र, जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त एक OPPO मोबाइल फोन बरामद किया गया।


मामला और धाराएं

गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 01/2026 के तहत की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराएं तथा आईटी एक्ट की धारा 66 शामिल हैं।


अपराध का तरीका

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को बहला-फुसलाकर उनके बैंक खाते खुलवाता था। बाद में इन खातों को धन देकर खरीद लेता और साइबर अपराधों में अवैध लेन-देन के लिए इस्तेमाल करता था। आरोपी ने बताया कि उसके तीन अन्य साथी पूर्व में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।


आपराधिक इतिहास

वर्तमान मामला: मु.अ.सं. 01/2026, थाना साइबर क्राइम चंदौली

पूर्व मामला: मु.आ.सं. 110/2023, थाना लंका, वाराणसी (डकैती/चोरी से संबंधित धाराएं)


गिरफ्तारी टीम

निरीक्षक हरिनारायण पटेल (प्रभारी, साइबर क्राइम थाना चंदौली)

उप-निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग (प्रभारी साइबर सेल)

कांस्टेबल संतोष यादव

कांस्टेबल संदीप कुमार

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment