ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

डीएम का सख्त फरमान: बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर गिरेगी गाज, मजिस्ट्रेटों को मुस्तैद रहने के निर्देश

by on | 2026-02-12 08:20:05

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3070


डीएम का सख्त फरमान: बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर गिरेगी गाज, मजिस्ट्रेटों को मुस्तैद रहने के निर्देश

वाराणसी। बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर गुरुवार को पुलिस लाइन के टीन शेड में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी का रुख बेहद सख्त रहा। उन्होंने जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को दो टूक कहा कि सुरक्षा और सुचिता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। प्रत्येक छात्र की सघन तलाशी के बाद ही उसे केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

​बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और गोपनीय सामग्री के समयबद्ध वितरण पर भी चर्चा हुई। जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया है कि वे केंद्रों की लगातार निगरानी करें और रिपोर्टिंग तंत्र को मजबूत रखें। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि किसी केंद्र पर सीसीटीवी बंद मिला या सुरक्षा में चूक हुई, तो केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय सचिव (माध्यमिक शिक्षा परिषद) ने भी बोर्ड के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर बल दिया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment