by on | 2026-02-01 22:43:44
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3116
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे अधिवक्ता आरती पांडेय अपने साथियों नवीन सिंह, अवनीश दुबे और अपनी बहन के साथ ओबरा जा रही थीं। मार्कंडी (लोढ़ी) टोल प्लाजा पर ग्रीन सिग्नल होने के बावजूद गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी। 10 मिनट तक जब गाड़ी टस से मस नहीं हुई, तो देरी का कारण पूछना इन लोगों को भारी पड़ गया।
आरोप है कि जब नवीन सिंह ने देरी का कारण पूछा, तो बूथ पर बैठे कर्मी ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। मां-बहन की भद्दी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। देखते ही देखते आधा दर्जन से ज्यादा टोल कर्मी वहां जुट गए।
"ग्रीन सिग्नल था, फिर भी हमें रोका गया। कारण पूछा तो सीधे सिर पर वार कर दिया गया। पुलिस भी मौके पर देरी से पहुंची और उनका व्यवहार भी संतोषजनक नहीं था।" > — नवीन सिंह, पीड़ित
घटना की खबर मिलते ही जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए टोल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में टोल कर्मियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
दो बेबाक 24 का सवाल: आखिर कब तक टोल प्लाजा पर आम जनता और सम्मानजनक पेशों से जुड़े लोगों के साथ ये 'बाहुबली' कर्मी मारपीट करते रहेंगे? क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'