by on | 2026-11-06 17:47:11
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3147
वाराणसी / पटना: बिहार से उत्तर प्रदेश तक का रास्ता तय कर रहा मोकामा विधायक अनंत सिंह का काफिला सुर्खियों में है, लेकिन वाराणसी पहुँचते-पहुँचते यूपी पुलिस ने उनके इस भारी-भरकम लाव-लश्कर पर ब्रेक लगा दिया है। पटना से प्रयागराज के लिए निकले अनंत सिंह का दावा तो शादी समारोह में शामिल होने का है, लेकिन सड़कों पर दिखा नज़ारा किसी बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं लग रहा।
पटना से प्रयागराज जा रहे अनंत सिंह का यह काफिला अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से चल रहा है। बिहटा, आरा, बक्सर और मोहनिया के रास्ते यूपी सीमा में प्रवेश करने के दौरान जगह-जगह उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
काफिला जैसे ही वाराणसी सीमा में पहुँचा और बीएचयू (BHU) की तरफ बढ़ने लगा, यूपी पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। रामनगर और लंका थाने की पुलिस ने हरसेवानंद स्कूल के पास अनंत सिंह के काफिले को रोक दिया।
विवाद की मुख्य वजहें:
मीडिया से बातचीत के दौरान अपने ठेठ अंदाज में अनंत सिंह ने कहा, "हम राजनीति नहीं जानते हैं, सीधे शादी में जा रहे हैं। वापस आवेंगे तो बतावेंगे। आगे जब बेटी की शादी होगी, तो सबको बुलावेंगे।"
घोड़ों के शौक ने कराई पप्पू सलमान से दोस्ती:
अनंत सिंह ने यह भी साफ किया कि प्रयागराज के पप्पू सलमान के साथ उनकी दोस्ती की वजह उनका घोड़ों का शौक था। घोड़ों की इसी साझी पसंद के चलते दोनों के बीच जान-पहचान हुई और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के बेहद करीबी बन गए। उसी दोस्ती को निभाने वे पप्पू सलमान के बेटे की शादी के रिसेप्शन में जा रहे हैं।
प्रयागराज पहुँचने का समय शाम 5 बजे तय था, लेकिन जगह-जगह स्वागत और वाराणसी में पुलिस के साथ बातचीत के चलते अब उनके रात 8 से 9 बजे या उससे भी देर से पहुँचने की उम्मीद है।
बेबाक सवाल:
चाहे अनंत सिंह इसे घोड़ों के शौक से जुड़ी दोस्ती और शादी का न्योता बताएं या राजनीति से इनकार करें, लेकिन 100 से अधिक गाड़ियों का यह काफिला सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का पूरा अहसास करा रहा है। फिलहाल, वाराणसी पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'