ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

11 नवंबर से बदलेंगे बांकेबिहारी के दर्शन समय

by admin@bebak24.com on | 2026-11-04 14:38:33

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3016


11 नवंबर से बदलेंगे बांकेबिहारी के दर्शन समय

मथुरा | बेबाक24 न्यूज़

वृंदावन के प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में 11 नवंबर, भाईदूज से शीतकालीन सेवा व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके तहत ठाकुरजी के दर्शन का समय बदल दिया जाएगा। सुबह दर्शन 1 घंटे देर से शुरू होंगे, जबकि शाम को मंदिर के पट 1 घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। सर्दी से बचाव के लिए ठाकुरजी के भोग और पहनावे में भी बदलाव किया जाएगा।

सुबह और शाम के दर्शन का नया समय

गर्मी के मौसम में बांकेबिहारी मंदिर में सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दर्शन होते थे। अब शीतकालीन व्यवस्था के तहत श्रद्धालु सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

इसी तरह शाम के दर्शन का समय भी बदलेगा। पहले शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक दर्शन होते थे, लेकिन 11 नवंबर से शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक ही दर्शन होंगे।

मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी के अनुसार, मौसम में बदलाव के साथ ठाकुरजी की सेवा और दिनचर्या में परिवर्तन की परंपरा रही है। इसी के तहत सुबह दर्शन 1 घंटे देर से शुरू होंगे और रात में मंदिर के पट 1 घंटे पहले बंद किए जाएंगे।

भोग में बढ़ेगी केसर और मेवे की मात्रा

सर्दियों को देखते हुए ठाकुरजी के भोग में भी विशेष बदलाव किए जाएंगे। सुबह के बालभोग में केसरयुक्त हलवा और विशेष लड्डू अर्पित किए जाएंगे। वहीं, जभोग में दूध-दही से बने तरल पदार्थों की मात्रा कुछ कम की जाएगी और सूखे मेवे सहित गर्म तासीर वाले पकवानों को अधिक स्थान मिलेगा।

गर्म वस्त्र धारण करेंगे ठाकुरजी

शीतकालीन सेवा के दौरान ठाकुरजी को हल्की पोशाक के स्थान पर मोटे और गर्म कपड़े पहनाए जाएंगे, ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके।

सेवायत हिमांशु गोस्वामी के मुताबिक, यह बदलाव केवल दर्शन के समय तक सीमित नहीं है, बल्कि आराध्य के प्रति वात्सल्य और लाड़-दुलार की परंपरा का हिस्सा है। जिस तरह घरों में छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए विशेष देखभाल की जाती है, उसी भाव से ठाकुरजी की सेवा की जाती है।

बेबाक24 टेक

बांकेबिहारी मंदिर में 11 नवंबर से लागू होने वाली शीतकालीन व्यवस्था के तहत सुबह दर्शन 1 घंटे देर से और शाम के दर्शन 1 घंटे पहले समाप्त होंगे। साथ ही भोग और पोशाक में भी मौसमानुसार बदलाव किया जाएगा। मंदिर जाने वाले श्रद्धालु दर्शन के लिए निकलने से पहले नई समय-सारिणी का ध्यान रखें।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment