by on | 2026-11-06 20:53:11
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3072
सैयदराजा (चंदौली)। बिहार की राजनीति में अपनी बेबाक शैली और दबंग छवि के लिए पहचाने जाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह जब उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुए, तो नजारा देखने लायक था। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के नौबतपुर बॉर्डर पर समर्थकों, स्थानीय ग्रामीणों और राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
बिहार ही नहीं, पड़ोसी राज्य यूपी में भी 'छोटे सरकार' की दीवानगी साफ दिखाई दी। बॉर्डर पर पहुंचते ही युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और अनंत सिंह के साथ एक सेल्फी लेने के लिए समर्थकों में होड़ मच गई।
दौरे के दौरान अनंत सिंह का एक विशेष सांस्कृतिक और आदरसूचक रूप भी देखने को मिला। उन्होंने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने की इच्छा जताई, जिसकी स्थानीय लोगों और उपस्थित समर्थकों ने दिल खोलकर सराहना की।
नौबतपुर बॉर्डर पर हुए भव्य स्वागत के बाद अनंत सिंह का काफिला सीधे सैयदराजा के लोकप्रिय विधायक सुशील सिंह के निजी आवास पहुंचा। वहां दोनों कद्दावर जनप्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण और खुशनुमा माहौल में लंबी बातचीत हुई।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'