ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

गेस्ट हाउस है या 'अय्याशी' का अड्डा? त्रिदेव मंदिर के पास चल रहा था जिस्म का धंधा!

by on | 2026-01-31 21:49:13

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3076


गेस्ट हाउस है या 'अय्याशी' का अड्डा? त्रिदेव मंदिर के पास चल रहा था जिस्म का धंधा!

वाराणसी (उत्तर प्रदेश): धर्म और आस्था की नगरी काशी में कुछ सफेदपोश लोग भक्ति की आड़ में गंदगी परोस रहे हैं। मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र का है, जहाँ त्रिदेव मंदिर जैसे पवित्र स्थान के पास स्थित 'विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस' में कमरों के भीतर रिश्तों का कत्ल और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। पुलिस और SOG की टीम ने जब रेड डाली, तो जो सच निकलकर सामने आया उसने इलाके के लोगों के होश उड़ा दिए।

हेल्पलाइन की एक घंटी और 'विजय लक्ष्मी' का पर्दाफाश!

कहते हैं पाप का घड़ा एक दिन भरता जरूर है। पुलिस कमिश्नर के हेल्पलाइन नंबर पर किसी ने हिम्मत दिखाकर इस गंदगी की सूचना दी। फिर क्या था? भेलूपुर पुलिस और SOG-2 की टीम ने 'सुपरफास्ट' एक्शन लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो एक युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से 3 युवतियां, एक प्यासा ग्राहक और गेस्ट हाउस का मैनेजर गिरफ्तार किए गए हैं।

एसीपी ने खोल दी पोल: मिले आपत्तिजनक सबूत!

ACP अपूरव पांडेय ने साफ कर दिया है कि यह महज शक नहीं, बल्कि पुख्ता धंधा था। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है, जो चिल्ला-चिल्लाकर कह रही है कि गेस्ट हाउस की आड़ में 'देह का बाजार' सजाया गया था।

बेबाक सवाल: 1. क्या गेस्ट हाउस संचालक को नहीं पता था कि उसकी नाक के नीचे क्या हो रहा है?

2. क्या बिना किसी 'ऊपरी' साठगांठ के मंदिर के इतने करीब यह धंधा फल-फूल रहा था?

इलाके में हड़कंप, रडार पर कई और 'अड्डे'

पुलिस की इस कार्रवाई से उन होटल और गेस्ट हाउस मालिकों के पसीने छूट रहे हैं जो 'शॉर्टकट' से कमाई के चक्कर में अनैतिक काम करवा रहे हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ें खोद रही है। पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही शहर के कुछ और 'बड़े नाम' इस दलदल में बेनकाब होंगे।




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment