ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

गरीबों की सेवा से बड़ा कोई तीर्थ नहीं: डॉ. धर्मवीर तिवारी ने 151 चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

by on | 2026-01-31 21:22:55

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3093


गरीबों की सेवा से बड़ा कोई तीर्थ नहीं: डॉ. धर्मवीर तिवारी ने 151 चेहरों पर बिखेरी मुस्कान


सोनभद्र ( बेबाक 24): नर सेवा ही नारायण सेवा है, इस संकल्प को चरितार्थ करते हुए शनिवार को सोनभद्र के कबरी गांव में मानवता की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जनकल्याण सेवा समिति के बैनर तले कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे 151 जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाकर उन्हें राहत की गर्माहट दी गई।

कंबल मिलते ही खिल उठे असहायों के चेहरे

​सोनभद्र की हाड़ कंपा देने वाली शीत लहर के बीच जब विधवा, विकलांग और बुजुर्गों को समिति की ओर से कंबल मिला, तो उनकी आँखों की नमी और चेहरों की मुस्कान ने आयोजन की सार्थकता बयां कर दी। समिति ने चुन-चुनकर उन लोगों तक मदद पहुँचाई, जिन्हें इस मौसम में सहारे की सबसे ज्यादा दरकार थी।

संकल्प: "अंतिम सांस तक जारी रहेगी सेवा"

​समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा कि असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा:

"इस कड़ाके की ठंड में एक दिव्यांग या गरीब को कंबल देकर जो आत्मिक सुख मिलता है, वह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मेरा संकल्प है कि जीवन की अंतिम सांस तक समाज के वंचित वर्ग के लिए काम करता रहूँ।"


इन दिग्गजों की रही मौजूदगी

​पुनीत कार्य के दौरान समाजसेवियों का हुजूम उमड़ा रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओम प्रकाश चतुर्वेदी, अनुराग त्रिपाठी, संदीप चौहान, पूजा सिंह, अमिताभ चौहान, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पूजा पांडेय, कृष्ण देव पांडेय, राजू विश्वकर्मा, चंद्रभान देव, आरती, सरोज भारती समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment