ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

जिला जेल में 'छापेमारी' से मचा हड़कंप! DM और SP ने खंगाली एक-एक बैरक, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

by on | 2026-01-31 20:50:24

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3077


जिला जेल में 'छापेमारी' से मचा हड़कंप! DM और SP ने खंगाली एक-एक बैरक, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

गाजीपुर |  ​जेल की चारदीवारी के भीतर क्या सब कुछ 'ऑल इज वेल' है? इसी हकीकत को परखने के लिए आज जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भारी पुलिस बल के साथ जिला कारागार गाजीपुर पर अचानक धावा बोल दिया। इस औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रसोई से लेकर अस्पताल तक... बारीकी से हुई पड़ताल

​DM और SP की जोड़ी ने जेल के चप्पे-पप्पे को खंगाला। अधिकारियों ने केवल ऑफिस की फाइलें ही नहीं देखीं, बल्कि सीधे महिला और पुरुष बैरकों में जाकर बंदियों से संवाद किया।

  • स्वास्थ्य का हाल: कारागार अस्पताल में भर्ती कैदियों से उनकी बीमारियों और इलाज के बारे में पूछा गया।
  • खाने की क्वालिटी: रसोई घर में पहुंचकर अधिकारियों ने 'मेनू' चेक किया और साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए।
  • रिकॉर्ड की जांच: हवालात कार्यालय के स्टॉक रजिस्टर और बंदियों के कार्ड पर दर्ज 'अगली पेशी' की तारीखों का मिलान किया गया।

CCTV और सुरक्षा पर 'तीखी' नज़र

​जेल की सुरक्षा में कोई सेंध न लगा सके, इसके लिए CCTV कंट्रोल रूम की सघन जांच की गई। अधिकारियों ने खुद चेक किया कि कैमरे सही एंगल पर हैं या नहीं और उनकी रिकॉर्डिंग सुचारू है या नहीं।

मोबाइल मिला तो खैर नहीं!

​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार का रुख कड़ा नजर आया। उन्होंने जेल अधीक्षक को दो-टूक शब्दों में निर्देश दिया कि:

​"जेल के भीतर किसी भी कीमत पर मोबाइल फोन या कोई भी प्रतिबंधित उपकरण नहीं पहुंचना चाहिए। इसके लिए रोस्टर बनाकर औचक चेकिंग अभियान चलाएं। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।"



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment