ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी धराया, बीजपुर पुलिस ने ग्राम धरतीडाड से दबोचा

by on | 2026-01-09 22:45:09

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3197


दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी धराया, बीजपुर पुलिस ने ग्राम धरतीडाड से दबोचा


सोनभद्र। जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित की गई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 03/2026 से संबंधित आरोपी क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सूचना पर सक्रिय हुई बीजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर मोटकी मुकुट पहाड़ी तिराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय (ग्राम धरतीडाड) के पास से अभियुक्त दिनेश, निवासी देवरी, म्योरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

​बता दें कि अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment