ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

कोरंटाडीह क्षेत्र से 10 मिनट में गायब हुई अपाचे बाइक, नरही पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया चोरी का मामला

by on | 2026-11-04 23:09:32

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3069


कोरंटाडीह क्षेत्र से 10 मिनट में गायब हुई अपाचे बाइक, नरही पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया चोरी का मामला

​नरही (बलिया)। जनपद के नरही थाने की पुलिस ने कोरंटाडीह क्षेत्र के सरायां उजियार से चोरी हुई अपाचे मोटरसाइकिल के मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले के मारुति कॉलोनी निवासी मनोज कुमार (42) बीती 01 नवंबर की रात करीब 11 बजे अपनी अपाचे RTR 160 मोटरसाइकिल (नंबर BR44U0816) से सरायां उजियार पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे लॉक करके खड़ी की थी, लेकिन महज 10 मिनट बाद जब वह वापस लौटे तो वाहन गायब मिला। काफी तलाश के बाद पीड़ित ने 3 नवंबर को नरही थाने पहुंचकर चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए नरही पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 195/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच, मुखबिर की खास सूचना पर पुलिस टीम ने सरायकोटा से रामगढ़ जाने वाले मार्ग पर नहर के पास घेराबंदी कर चार संदिग्धों को धर दबोचा।

​पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंदन यादव (35), अजय कुमार चौधरी (20), भुवर कुमार (19) और आदित्य कुमार (18) के रूप में हुई है, जो सभी नसीरपुर मठ, थाना नरही के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल पूरी तरह बरामद कर ली है। इस पूरी खुलासे और गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक शशांक पाण्डेय और उनकी पुलिस टीम की भूमिका बेहद सराहनीय रही। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment