by on | 2026-11-04 21:54:51
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3058
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर), जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला कारागार भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव निवासी रामजी राय स्वामी पुत्र पुरुषोत्तम राय को बुधवार सुबह करीब 11:35 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रामजी राय के खिलाफ थाना भांवरकोल में मुकदमा संख्या 3812/08 (धारा 307, 504 एवं 506 भादवि) दर्ज था। इसी मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) गाजीपुर के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह, कांस्टेबल शिवकुमार पाल और कांस्टेबल रामप्रकाश पटेल शामिल रहे। भांवरकोल पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के लिए वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'