ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली सुनिश्चित करें अधिकारी, लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा: जिलाधिकारी

by on | 2026-01-08 21:11:43

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3174


लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली सुनिश्चित करें अधिकारी, लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा: जिलाधिकारी


​गाजीपुर।‌ जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर और मासिक स्टाफ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया और अधिकारियों को चेतावनी दी कि वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

​समीक्षा के दौरान परिवहन, स्टाम्प, वन विभाग, आबकारी और विद्युत देय जैसे प्रमुख विभागों के कार्यों को परखा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करें। इसके पश्चात, राजस्व अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने लंबित और विवादित वादों के निस्तारण पर जोर दिया।

​DM ने स्पष्ट किया कि धारा 24, 34 और 116 के तहत एक साल से अधिक पुराने मामलों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। वहीं, धारा 67 के मामलों में टीम बनाकर स्थलीय सत्यापन के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी सहित सभी एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment