ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
हादसा और दुर्घटना दुर्घटना

चौसा थर्मल पावर प्लांट में भीषण हादसा: भारी पाइप गिरने से मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

by on | 2026-01-08 20:54:07

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3398


चौसा थर्मल पावर प्लांट में भीषण हादसा: भारी पाइप गिरने से मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, काम ठप; आक्रोशित मजदूरों को नियंत्रित करने के लिए CISF तैनात

 बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के चौसा स्थित निर्माणाधीन 1320 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ। निर्माण कार्य के दौरान करीब 10 टन वजनी लोहे का पाइप गिरने से एक मजदूर की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के निवासी 44 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। वह पावर मेक कंपनी के अधीन ठेकेदार विमलेश कुमार के पास कार्यरत था।

​ऊपर से गिरा 'काल' का पाइप

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार सुबह राजकुमार रोज की तरह ग्राइंडिंग का काम कर रहा था। उसी समय क्रेन की मदद से फिटिंग के लिए एक विशालकाय लोहे के पाइप को ऊपर उठाया जा रहा था। अचानक पाइप का सपोर्ट (बेल्ट/हुक) खुल गया और वह सीधे राजकुमार पर जा गिरा। पाइप का वजन इतना अधिक था कि मजदूर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​प्लांट में अफरा-तफरी, काम कराया गया बंद

​हादसे के बाद पूरे पावर प्लांट परिसर में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित साथी मजदूरों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता और मजदूरों के गुस्से को देखते हुए प्रबंधन ने तत्काल सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों को मोर्चा संभालने के लिए बुलाया। एहतियात के तौर पर गुरुवार को निर्माण कार्य पूरी तरह ठप कर दिया गया और सभी मजदूरों को परिसर से बाहर भेज दिया गया।

जांच जारी है

"प्रारंभिक जांच में भारी पाइप के नीचे दबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लापरवाही के पहलुओं की जांच की जा रही है।"

शंभू भगत, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष


​सुरक्षा मानकों पर उठ रहे सवाल

​हादसे ने एलएंडटी (L&T) और एसजेवीएन (SJVN) जैसी बड़ी कंपनियों के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। मजदूर-किसान नेता रामप्रवेश यादव ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा है। उन्होंने मृतक के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment