ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
अपराध अपराध

कर ले जाई जा रही 17 लाख की शराब जब्त, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

by on | 2025-12-26 19:46:14

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3109


कर ले जाई जा रही 17 लाख की शराब जब्त, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार


​सोनभद्र : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिपरी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को खाड़पाथर–हाथीनाला मार्ग पर घेराबंदी कर ट्रक से तस्करी की जा रही 260 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है।

​जंगल के रास्ते बिहार भेजने की थी तैयारी:

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने संदिग्ध ट्रक को जंगल मार्ग पर रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में ऊपरी सतह पर आलू के बोरे लदे थे, लेकिन गहराई से जांच करने पर अंदर भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं। कुल 7440 शीशियों में भरी करीब 2296 लीटर शराब पंजाब से झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी।

​30 हजार के लालच में बना तस्कर:

पुलिस की गिरफ्त में आए पंजाब के गुरदासपुर निवासी तस्कर नवजोत सिंह ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह पहले भी कई बार इस तरह की खेप पहुंचा चुका है। प्रत्येक ट्रिप के लिए उसे 30 हजार रुपये मिलते थे। मुख्य सरगना धीरज सिंह मोबाइल के जरिए उसे पल-पल की लोकेशन और आगे के रास्तों की जानकारी देता था।

​इन पर दर्ज हुआ मुकदमा:

पुलिस ने ट्रक (कीमत 20 लाख) को जब्त कर चालक नवजोत सिंह को जेल भेज दिया है। मामले में हिमाचल निवासी वाहन स्वामी पवन कुमार और मुख्य आरोपी धीरज सिंह को वांछित घोषित किया गया है। एसपी ने बताया कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।

​गिरफ्तारी करने वाली टीम:

इस सफल कार्रवाई में थाना पिपरी पुलिस और एसओजी की टीम शामिल रही, जिनकी सराहना करते हुए अधिकारियों ने उचित पुरस्कार की बात कही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment