by on | 2026-11-05 23:43:16
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3054
लखनऊ । लीजिए साहब, जब सूबे के मुखिया खुद सड़क पर उतरकर गंदगी देख लें, तो फिर अफसरों की कुर्सी हिलना तय है! राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके गोमतीनगर में सफाई व्यवस्था का जो कबाड़ा था, उस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्योरियां क्या चढ़ीं—नगर निगम में हड़कंप मच गया। 3 नवंबर को सीएम की नाराजगी के बाद नगर निगम प्रशासन ऐसा जागा कि ताबड़तोड़ कार्रवाई की झाड़ू चला दी!
किसकी बलि चढ़ी और किस पर गिरा गाज?
गंदगी में सांस ले रहे गोमतीनगर में लापरवाही बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों की शामत आ गई है:
2 कर्मचारियों की छुट्टी: सफाई का काम संभालने वाली रामकी कंपनी के 2 कर्मचारियों की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गईं।
15 लाख का तगड़ा फटका: सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, काम में मक्कारी करने पर रामकी कंपनी पर 15 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया गया है।
3 पर निलंबन का हंटर: सफाई सुपरवाइजर प्रेम माली और शुभम रावत समेत एक सफाई कर्मचारी को निलंबित करके घर बैठा दिया गया है।
बड़े साहबों को भी 'कारण बताओ' की घुड़की!
अक्सर ऐसे मामलों में सिर्फ छोटे कर्मचारियों की बलि देकर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है, लेकिन इस बार 'बेबाक' अंदाज में बड़े साहबों से भी हिसाब मांगा गया है:
जेई अपूर्व पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जोनल सेनेटरी अफसर पंकज शुक्ला से भी जवाब तलब किया गया है कि आखिर उनके इलाके में गंदगी का अंबार कैसे लगा था?
सीधा और साफ संदेश है—राजधानी में सिर्फ कागजों पर सफाई का नाटक नहीं चलेगा। अब देखना यह है कि 15 लाख का जुर्माना और निलंबन का यह हंटर बाकी जोनों के सोए हुए अफसरों को नींद से जगा पाता है या नहीं!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'